कोलकाता : एफआइआर में मेरा नाम जोड़ने का फैसला ‘राजनीति से प्रेरित” है : मुकुल

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस विधायक सत्यजीत विश्वास की हत्या मामले में एफआइआर में अपना नाम होने के मुद्दे पर भाजपा नेता मुकुल राय ने साफ तौर पर कहा कि प्राथमिकी में मेरा नाम पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. विधायक की हत्या की वजह तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई हो सकती है. सत्यजीत की […]

विज्ञापन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस विधायक सत्यजीत विश्वास की हत्या मामले में एफआइआर में अपना नाम होने के मुद्दे पर भाजपा नेता मुकुल राय ने साफ तौर पर कहा कि प्राथमिकी में मेरा नाम पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. विधायक की हत्या की वजह तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई हो सकती है.

विज्ञापन

सत्यजीत की मौत का मुझे दुख है, लेकिन जिस तरह से वे (तृणमूल नेता) भाजपा को इसके लिये जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहे हैं वह कुछ और नहीं बल्कि एक गंदी साजिश है. उन्होंने कहा कि जिस वक्त सत्यजीत को गोली मारी गयी वह तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से घिरे हुए थे. उस वक्त वह पार्टी के लोगों से घिरे हुए थे.

हत्यारे उनके करीब पहुंचने में कैसे कामयाब हुए. यह स्पष्ट है कि क्या हुआ था. इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, तृणमूल नेताओं से भी पूछताछ हो. सब सच्चाई सामने आ जायेगा.

कब और कैसे हुई थी घटना
शनिवार रात साढ़े आठ बजे फूलबाड़ी इलाके में आयोजित सरस्वती पूजा अनुष्ठान में तृणमूल के जिला अध्यक्ष गौरीशंकर दत्त, कृष्णगंज के विधायक सत्यजीत विश्वास और मंत्री रत्ना घोष समेत कई नेता पहुंचे थे. उद्घाटन कार्यक्रम के बाद श्री दत्त और मंत्री रत्ना घोष मौके से चले गये थे.
आगे के कार्यक्रम के लिए विधायक मौजूद थे. इसी बीच, पीछे से प्वाइंट ब्लैंक रेंज से उन्हें गोली मारी गयी. हमलावरों ने एक से ज्यादा गोलियां चलायी. हमलावर मौके से फरार हो गये. गंभीर हालत में विधायक को कृष्णानगर जिला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola