ePaper

कल शिलॉन्ग में राजीव कुमार से होगी पूछताछ

Updated at : 08 Feb 2019 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
कल शिलॉन्ग में राजीव कुमार से होगी पूछताछ

कोलकाता : कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से सीबीआइ नौ फरवरी को शिलॉन्ग में करोड़ों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ करेगी. यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी. दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया था. अधिकारियों ने बताया कि […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से सीबीआइ नौ फरवरी को शिलॉन्ग में करोड़ों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ करेगी. यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी. दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया था.

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआइ 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी कुमार से इसलिए पूछताछ करना चाहती है कि वह सारधा एवं अन्य पोंजी घोटाला मामले की जांच के लिए गठित एसआइटी के प्रमुख थे. राजीव कुमार सहित कुछ हाइ प्रोफाइल संदिग्धों से पूछताछ के दौरान अतिरिक्त श्रम बल मुहैया कराने के लिए सीबीआइ ने दिल्ली, भोपाल और लखनऊ इकाई के दस अधिकारियों को 20 फरवरी तक कोलकाता भेजा है.

एक आधिकारिक आदेश में बताया गया कि नयी दिल्ली में विशेष इकाई के पुलिस अधीक्षक जगरूप एस गुसिन्हा के साथ अतिरिक्त एसपी वी एम मित्तल, सुरेंद्र कुमार मलिक, चंदर दीप, उपाधीक्षक अतुल हजेला, आलोक कुमार शाही और पी के श्रीवास्तव, निरीक्षक हरिशंकर चांद, रितेश दानही और सुरजीत दास कोलकाता में तैनात होंगे.

इसमें बताया गया कि ये अधिकारी अस्थायी रूप से सीबीआइ ईओ-चार, कोलकाता में पदस्थ होंगे. उन्हें शुक्रवार तक कोलकाता पहुंचने के लिए कहा गया है और अस्थायी तौर पर वे 20 फरवरी तक वहां रहेंगे. गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को निर्देश दिया कि वह सीबीआइ के समक्ष पेश हों और जांच में पूरा सहयोग करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola