कोलकाता : घर-घर जाकर टैक्स वसूलेगा कोलकाता नगर निगम

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : बकाया टैक्स को वसूलने व अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए कोलकाता नगर निगम ने नयी पहल शुरू करने का फैसला किया है. अब निगम के अधिकारी लोगों के घर-घर जाकर उनके बकाया टैक्स के बारे में जानकारी देंगे और टैक्स वसूलेंगे. यह जानकारी गुरुवार को कोलकाता के उप मेयर अतिन घोष ने […]

विज्ञापन

कोलकाता : बकाया टैक्स को वसूलने व अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए कोलकाता नगर निगम ने नयी पहल शुरू करने का फैसला किया है. अब निगम के अधिकारी लोगों के घर-घर जाकर उनके बकाया टैक्स के बारे में जानकारी देंगे और टैक्स वसूलेंगे.

विज्ञापन

यह जानकारी गुरुवार को कोलकाता के उप मेयर अतिन घोष ने निगम मुख्यालय में संवाददाताओं को दी. उन्होंने बताया कि निगम ने वार्ड के आधार पर बकाया करों की तालिका बनायी है. किनका सबसे अधिक टैक्स बकाया है, राशि के अनुसार इसकी तालिका तैयार की गयी है.

तालिका में प्रथम 50 लोगों को उनके घर जाकर निगमकर्मी जानकारी देेंगे. उन्होंने बताया कि इसे लेकर वह सभी बोरो चेयरमैन के साथ बैठक करेंगे. उन्होंने 30 मई तक बकाया कर वसूलने का निर्देश दिया और एक जून तक सभी बोरो को रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola