कोलकाता पुलिस प्रमुख से पूछताछ के लिए तारीख को अंतिम रूप दे रही है CBI

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : सीबीआई उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार अपने शिलांग स्थित कार्यालय में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिए तारीख को अंतिम रूप दे रही है. जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया, उस तारीख को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिस पर हम उनसे पूछताछ […]

विज्ञापन

कोलकाता : सीबीआई उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार अपने शिलांग स्थित कार्यालय में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिए तारीख को अंतिम रूप दे रही है.

विज्ञापन

जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया, उस तारीख को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिस पर हम उनसे पूछताछ करने जा रहे हैं. यह इस सप्ताहांत में हो सकता है. केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, ऐसा समझा जाता है कि कुमार ने उसके अधिकारियों को पत्र लिखकर इस सप्ताहांत में सीबीआई के शिलांग कार्यालय में पूछताछ के लिए अपनी उपलब्धता की जानकारी दी है. शीर्ष अदालत ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो की अवमानना याचिका पर कुमार को नोटिस जारी किया था. एजेंसी ने यह याचिका तब दायर की थी जब उसकी टीम को कुमार के आवास में घुसने से रोका गया.

सीबीआई की टीम करोड़ों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में कोलकाता पुलिस के शीर्ष अधिकारी से पूछताछ करने के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में उनके घर गयी थी. न्यायालय ने कुमार को निर्देश दिया था कि वह शिलांग में सीबीआई के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित हों. साथ ही साफ कर दिया था कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola