कोलकाता : हाइकोर्ट ने सीबीआइ मामले में सुनवाई स्थगित की

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : कलकत्ता हाइकोर्ट ने मंगलवार को कोलकाता पुलिस प्रमुख राजीव कुमार के आवास में सीबीआइ के घुसने के प्रयास के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी. यह मामला उच्चतम न्यायालय में पहुंचने के कारण सुनवाई स्थगित की गयी. सीबीआइ, राजीव कुमार से करोड़ों रुपये के […]

विज्ञापन

कोलकाता : कलकत्ता हाइकोर्ट ने मंगलवार को कोलकाता पुलिस प्रमुख राजीव कुमार के आवास में सीबीआइ के घुसने के प्रयास के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी. यह मामला उच्चतम न्यायालय में पहुंचने के कारण सुनवाई स्थगित की गयी.

विज्ञापन

सीबीआइ, राजीव कुमार से करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ करना चाहती थी. राज्य सरकार ने चिटफंड मामले में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के आवास पर पूछताछ के लिए सीबीआइ टीम के पहुंचने के कदम को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी.

सरकार ने सोमवार को अदालत से मामले की तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया था. हालांकि, अदालत ने उनके अनुरोध को ठुकराते हुए मामले की सुनवाई मंगलवार को करने पर हामी भरी.

राज्य के महाधिवक्ता किशोर दत्ता ने न्यायमूर्ति शिवकांत प्रसाद से अनुरोध किया कि इस मामले पर एक याचिका पर चूंकि उच्चतम न्यायालय सुनवाई कर रहा है, इसलिए अदालत मामले की सुनवाई स्थगित करे.

न्यायमूर्ति प्रसाद ने इस मामले की सुनवाई गुरुवार तक स्थगित कर दी और मौखिक रूप से एजी से कहा कि वह राज्य पुलिस को जांच में सहयोग करने के लिए कहें. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार की आपत्ति के बाद मामले की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola