कोलकाता : कोलकाता स्टेशन पर चितपुर रेल थाने का हुआ उद्घाटन
कोलकाता : सोमवार को कोलकाता स्टेशन पर रेलवे पुलिस (जीआरपी) का नया थाना चितपुर का उद्घाटन राज्य रेल पुलिस के डीजी अधीर शर्मा और सियालदह मंडल के मंडल रेल प्रबंधक प्रभाष दंशाना ने किया. दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेलवे पुलिस और सियालदह मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे. उल्लेखनीय है कि […]
कोलकाता : सोमवार को कोलकाता स्टेशन पर रेलवे पुलिस (जीआरपी) का नया थाना चितपुर का उद्घाटन राज्य रेल पुलिस के डीजी अधीर शर्मा और सियालदह मंडल के मंडल रेल प्रबंधक प्रभाष दंशाना ने किया. दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेलवे पुलिस और सियालदह मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे.
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राज्य में कुल 45 रेल पुलिस (जीआरपी) थाने हैं जिसमें पूर्व रेलवे में कुल 27 थाने हैं. इसमें से हावड़ा मंडल में 13 जबकि सियालदह मंडल के चितपुर थाने को लेकर 14 थाने हैं. राज्य रेलवे पुलिस के डीजी अधीर शर्मा ने बताया कि रेलवे पुलिस यात्रियों की जानमाल की हिफाजत पूरी तन्मयता के साथ करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए