‘भारत के बाहर एक और लघु भारत’ जुनून और संघर्ष का प्रतीक - सरिता बुधू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 4:26 AM
कोलकाता : ‘भारत के बाहर एक और लघु भारत’ त्रस्त मजदूरों व किसानों के जुनून और संघर्ष की कहानी है. ये बातें मंगलवार को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र कोलकाता द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी, जिसका विषय ‘भारत और मॉरीशस : सामाजिक सांस्कृतिक और साहित्यिक परिदृश्य’ में मॉरीशस की कला एवं संस्कृति मंत्रालय […]
कोलकाता : ‘भारत के बाहर एक और लघु भारत’ त्रस्त मजदूरों व किसानों के जुनून और संघर्ष की कहानी है. ये बातें मंगलवार को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र कोलकाता द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी, जिसका विषय ‘भारत और मॉरीशस : सामाजिक सांस्कृतिक और साहित्यिक परिदृश्य’ में मॉरीशस की कला एवं संस्कृति मंत्रालय की डॉ सरिता बुधू ने कहीं. उन्होंने भोजपुरी भाषा के साथ अपने होनेवाले संघर्ष को भी सबके साथ साझा किया.
उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा के वजूद के लिए उन्होंने जुनून के साथ कार्य किया और आज उसे उन्होंने विश्व स्तर तक पहुचाने का भी बीड़ा उठाया है. श्रीमती बुधू ने आगे भी अपनी भाषा संस्कृति को जीवंत रखने के लिए कई प्रेरणादायी बातें कहीं.
वहीं क्षेत्रीय केंद्र कोलकाता और बाहर से आये अन्य शोधार्थियों को उन्होंने अपनी भाषा संस्कृति और समाज को बचाने के लिए आगे बढ़ कर काम करने को कहा. भोजपुरी को नयी पीढ़ी के बीच कायम रखने के लिए उनके द्वारा मॉरीशस के स्कूलों में भी कई तरह के काम किये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










