कोलकाता : आमलोगों की खास ट्रेन बनी अंत्योदय एक्सप्रेस

श्रीकांत शर्मा, कोलकाता : किसी भी ट्रेन की जनरल क्लास की बोगी का ख्याल आते ही आम तौर पर ऐसा दृश्य जेहन में आता है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार की अंत्योदय एक्सप्रेस ने ट्रेनों के जनरल श्रेणी की बोगियों की तस्वीर बदल कर रख दी है. तत्कालिक रेलमंत्री सुरेश […]
श्रीकांत शर्मा, कोलकाता : किसी भी ट्रेन की जनरल क्लास की बोगी का ख्याल आते ही आम तौर पर ऐसा दृश्य जेहन में आता है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार की अंत्योदय एक्सप्रेस ने ट्रेनों के जनरल श्रेणी की बोगियों की तस्वीर बदल कर रख दी है.
तत्कालिक रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने 2017 मार्च में अंत्योदय एक्सप्रेस की शुरुआत की थी, बिल्कुल नयी श्रेणी की इन ट्रेनों में कई सुविधाएं दी गयी हैं, जिनमें सामान रखने के लिए गद्दीदार रैक, पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग सुविधा, मॉड्यूलर शौचालय, शौचालय इस्तेमाल होने की जानकारी देने वाला डिस्प्ले, एलईडी लाइट शामिल हैं. उ
क्त सुविधाओं से लैस दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा शुरू की गयी हावड़ा-एर्नाकुलम अंत्योदय एक्सप्रेस आरामदायक और सुरक्षित तो है ही. साथ ही इसने गरीबों के सम्मान के साथ कम किराये में यात्रा करने का आवसर भी प्रदान किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










