कोलकाता : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने हावड़ा मंडल में की बैठक, जाना मंडल के सफाई कर्मियों का हाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, नयी दिल्ली के अध्यक्ष मनहर वालजी भाई जाला ने बुधवार को हावड़ा मंडल कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में हावड़ा रेलवे मंडल प्रबंधक इशाक खान, वरिष्ठ वाणिज्यिक मंडल प्रबंधक जीसी प्रधान के साथ एडीआरएम व अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. श्री जाला की अध्यक्षता […]

विज्ञापन

कोलकाता : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, नयी दिल्ली के अध्यक्ष मनहर वालजी भाई जाला ने बुधवार को हावड़ा मंडल कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में हावड़ा रेलवे मंडल प्रबंधक इशाक खान, वरिष्ठ वाणिज्यिक मंडल प्रबंधक जीसी प्रधान के साथ एडीआरएम व अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन

श्री जाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में सफाई कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान मंडल प्रबंधक ने हावड़ा मंडल में कार्यरत सफाई कर्मियों को दी जानेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. श्री वालजी भाई ने सफाई कर्मियों की समस्याओं के जल्द समाधान का निर्देश दिया. मंडल अधिकारियों की बातों को सुनने के बाद श्री जाला ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का काम बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए इन्हें सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सुविधाएं दिए जाने का प्रावधान अधिनियम के तहत है और इसके लिए संबंधित पदाधिकारी की जवाबदेही बनती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola