कोलकाता : गरियाहाट अग्निकांड : पीड़ित दुकानदारों के साथ निगम की बैठक, आरटीजीएस के माध्यम से 20 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति देगा निगम

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम में मंगलवार को गरियाहाट के आदि मोहिनी मोहन वस्त्रालय बिल्डिंग में पिछले दिनों लगी आग को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की गयी. बैठक में डीसी (सीआइडी) कल्याण मुखोपाध्याय, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ दत्ता, हॉकर संग्राम कमेटी के सचिव शक्तिमान घोष और एमआइसी देवाशीष कुमार उपस्थित रहे. इस दौरान अग्निकांड के विभिन्न […]
कोलकाता : कोलकाता नगर निगम में मंगलवार को गरियाहाट के आदि मोहिनी मोहन वस्त्रालय बिल्डिंग में पिछले दिनों लगी आग को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की गयी. बैठक में डीसी (सीआइडी) कल्याण मुखोपाध्याय, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ दत्ता, हॉकर संग्राम कमेटी के सचिव शक्तिमान घोष और एमआइसी देवाशीष कुमार उपस्थित रहे.
इस दौरान अग्निकांड के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी. आनेवाले दिनों में इस तरह की घटना ना घटे, इस पर भी चर्चा हुई. अग्निकांड में फुटपाथ पर दुकान लगानेवाले हॉकरों को भारी नुकसान पहुंचा है. मिली जानकारी के अनुसार, करीब 50 हॉकर ऐसे हैं, जिनका इस अग्निकांड में सब कुछ जल गया है. कोलकाता नगर निगम इन हॉकरों को 20 हजार रुपये देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




