26 को बियोंड बैरियर्स प्रोग्राम में धूम मचायेंगे अरमान और नेहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2019 2:00 AM
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर के जानेमाने सेंट जेवियर्स कॉलेज में 26 जनवरी को नये वर्ष का चर्चित संगीत कार्यक्रम ‘बियोंड बैरियर्स’ का 19 वां अध्याय आयोजित होगा. इसमें गायक अरमान मल्लिक और नेहा कक्कर शिरकत करेंगे, जो पूरे कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे. कार्यक्रम के लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. कॉलेज […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर के जानेमाने सेंट जेवियर्स कॉलेज में 26 जनवरी को नये वर्ष का चर्चित संगीत कार्यक्रम ‘बियोंड बैरियर्स’ का 19 वां अध्याय आयोजित होगा. इसमें गायक अरमान मल्लिक और नेहा कक्कर शिरकत करेंगे, जो पूरे कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे. कार्यक्रम के लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं.
कॉलेज के बाहर रोड पर भी एलइडी डिसप्ले लगाये जा रहे हैं, जिसके साथ बेहतरीन साउंड की व्यवस्था होगी और पूरे क्षेत्र को खूबसूरत लाइटिंग से सजाया जायेगा. यह कार्यक्रम सेंट जेवियर्स कॉलेज कलकत्ता एल्युमनी एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया जायेगा.
इससे पहले इस कार्यक्रम में आशा भोसले, सोनू निगम, श्रेया घोसाल, सुनीधी चौहान, मिका सिंह, केके, कैलाश खेर, रेमो फर्नांडेस, शंकर महादेवन, हरि प्रसाद चौरसिया जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपने जादू बिखेरे हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










