कोलकाता : अन्य लीज होल्डर्स ने भी उठायी आवाज

Updated at : 20 Jan 2019 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : अन्य लीज होल्डर्स ने भी उठायी आवाज

कहा : बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से रेलवे के ग्राहकों पर भी पड़ेगा असर कोलकाता : सरायघाट एक्सप्रेस की एसएलआर बोगी में हुई चोरी की घटना के सामने आने के बाद अन्य लीज होल्डरों ने भी अपनी आवाज बुलंद की. शनिवार को लीज होल्डर सामने आये और अपनी बात प्रभात खबर के सामने […]

विज्ञापन
कहा : बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से रेलवे के ग्राहकों पर भी पड़ेगा असर
कोलकाता : सरायघाट एक्सप्रेस की एसएलआर बोगी में हुई चोरी की घटना के सामने आने के बाद अन्य लीज होल्डरों ने भी अपनी आवाज बुलंद की.
शनिवार को लीज होल्डर सामने आये और अपनी बात प्रभात खबर के सामने रखी. किरण कार्गो के मालिक लीज होल्डर दिलीप कुमार कहते हैं, ऐसी घटनाएं आये दिन होती हैं. मेरा लीज मिथिला एक्सप्रेस और काठगोदाम में है. उक्त दोनों ट्रेनों में ऐसी घटनाएं दो-दो बार हो चुकी हैं.
कामख्या कॉर्गो के मालिक लीज होल्डर कामख्या सिंह कहते हैं, वह इस कारोबार से पिछले 12 वर्षों से जुड़े हैं. इन वर्षों में कई बार एेसी घटनाएं हुईं. चोरी तो होती ही है, लेकिन एफआइआर भी नहीं होती. उन्होंने दावा किया कि आज तक चोरी का एक माल का भी क्लेम नहीं प्राप्त हुआ.
त्रिदेव कॉर्गो के मालिक लीज होल्डर सुजीत पांडेय बताते हैं, उनका तीन ट्रेनों में लीज है. बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्राहक भी परेशान हैं.
प्रमोद सिंह कहते हैं, प्राय: सभी ट्रेनों में आरपीएफ की स्क्वाड पार्टी की ड्यूटी होती है, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाओं का होना आश्चर्यचकित करता है, जहां एसएलआर बोगियों को तोड़ कर हो रही चोरी की घटनाओं से लीज होल्डर्स को तो नुकसान हो ही रहा है. साथ ही इससे रेलवे को भी नुकसान हो रहा है.
जो लोग पहले रेल में माल बुक करने को प्राथमिकता देते थे, वहीं अब वे लोग अपने कीमती माल को ट्रकों से बाहर भेजना पसंद करते हैं. सरायघाट एक्सप्रेस की एसएलआर बोगी के संचालक श्रवण कुमार और लीज होल्डर नरेंद्र कुमार राय ने प्रभात खबर को खबर प्रकाशित करने के लिए धन्यवाद दिया, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी हरकत में आये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola