नाबालिग से दुष्कर्म: कुछ माह से कर रहा था नाबालिग का यौन शोषण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2019 10:09 AM
कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत लेकटाउन थाना क्षेत्र के दक्षिणदारी इलाके में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सिविक वॉलंटियर का नाम तुतुन सरकार बताया गया है. पुलिस के मुताबिक, नाबालिग दक्षिणदारी इलाके में ही रहती है. आरोपी भी उसी इलाके में रहता […]
कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत लेकटाउन थाना क्षेत्र के दक्षिणदारी इलाके में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सिविक वॉलंटियर का नाम तुतुन सरकार बताया गया है. पुलिस के मुताबिक, नाबालिग दक्षिणदारी इलाके में ही रहती है. आरोपी भी उसी इलाके में रहता है. आरोप है कि तुतुन पिछले कुछ माह से लगातार उक्त नाबालिग का यौन शोषण कर रहा था. जबरन डरा-धमकाकर उसे चुप रखा करता था, ताकि वह किसी को इस घटना की जानकारी नहीं दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










