ससुराल में रोज होती थी बीवियों की अदला-बदली, घर की परंपरा की दुहाई देकर जेठ करता था दुष्कर्म

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2019 6:17 AM

विज्ञापन

कोलकाता : शादी के बाद ससुराल में घर की पुरानी परंपरा की दुहाई देकर रोज बीवियों की अदला-बदली किये जाने का मामला सामने आया है. घटना महानगर के करया थाना अंतर्गत बालीगंज इलाके के अरिहंत गार्डेन में एक अपार्टमेंट की है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति सुरंजन सेन व जेठ निलांजन […]

विज्ञापन
कोलकाता : शादी के बाद ससुराल में घर की पुरानी परंपरा की दुहाई देकर रोज बीवियों की अदला-बदली किये जाने का मामला सामने आया है. घटना महानगर के करया थाना अंतर्गत बालीगंज इलाके के अरिहंत गार्डेन में एक अपार्टमेंट की है.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति सुरंजन सेन व जेठ निलांजन सेन को गिरफ्तार किया है. दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश करने पर सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि वह चेतला की रहनेवाली है. विवाह के बाद जब वह ससुराल में आयी तो उसे एक अनोखी परंपरा का पता चला. यहां शादी के बाद ससुराल में बीवियों की अदला बदली किये जाने की उसे जानकारी मिली.
पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ कई बार उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाये. यही नहीं, घर की परंपरा की दुहाई देकर उसके जेठ ने भी अनगिनत बार उसके साथ दुष्कर्म किया.
पति से इस बारे में बताने पर पति ने भी इसे घर की परंपरा बताई और स्वेच्छा से उसे जेठ के पास शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेज दिया. इस परंपरा के कारण कई बार घरवालों के जानकारी के बावजूद वह दुष्कर्म की शिकार हुई.
पीड़िता की शिकायत पर करया थाने की पुलिस ने महिला के पति सुरंजन सेन व उसके जेठ निलांजन सेन को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस का कहना है कि दोनों को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस के साथ दोनों भाइयों ने हाथापाई की, इसके कारण दोनों भाइयों के खिलाफ पुलिस के साथ बदसलूकी करने की भी एक अलग शिकायत दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola