ससुराल में हर रात होती थी बीवियों की अदलाबदली, पीड़िता की शिकायत पर पति व जेठ गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2019 8:45 PM

विज्ञापन

कोलकाता : शादी के बाद ससुराल में घर के पुरानी परंपरा की दुहाई देकर रोज बीवियों की अदलाबदली किये जाने का मामला सामने आया है. घटना कोलकाता के करया थानाअंतर्गत बालीगंज पार्क में स्थित एक अपार्टमेंट की है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति सुरंजन सेन व जेठ निलांजन सेन को गिरफ्तार […]

विज्ञापन

कोलकाता : शादी के बाद ससुराल में घर के पुरानी परंपरा की दुहाई देकर रोज बीवियों की अदलाबदली किये जाने का मामला सामने आया है. घटना कोलकाता के करया थानाअंतर्गत बालीगंज पार्क में स्थित एक अपार्टमेंट की है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति सुरंजन सेन व जेठ निलांजन सेन को गिरफ्तार कर लिया है.

शुक्रवार को अदालत में पेश करने पर दोनों को सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह चेतला की रहनेवाली है. विवाह के बाद जब वह ससुराल में आयी तो उसे एक अनोखी परंपरा का पता चला.

यहां रोजाना रात को बीवियों की अदलाबदली किये जाने का पता चला. पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ कई बार उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाये. यही नहीं, घर की परंपरा की दुहाई देकर उसके जेठ ने भी अनगिनत बार उसके साथ दुष्कर्म किया. मना करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी.

पति से इस बारे में बताने पर पति ने भी इसे घर की परंपरा बतायी और स्वेच्छा से उसे जेठ के पास शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेज दिया. इस परंपरा के कारण कई बार घरवालों के जानकारी के बावजूद वह दुष्कर्म की शिकार हुई.

पूरे मामले में कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के बयान व कुछ उनके हाथ लगे कुछ सबूत के आधार पर ही दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है, अदालत में भी उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. घरवालों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola