कोलकाता : चिड़ियाघर में आया जिराफ का नन्हा मेहमान

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता के अलीपुर प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में एक मादा जिराफ ने एक बच्चे को जन्म दिया है. इसी के साथ प्राणी उद्यान में जिराफों की संख्या 10 हो गयी है. अलीपुर प्रणाली उद्यान के निदेशक आशीष सामंत ने बताया कि बच्चे का नाम अभी नहीं रखा गया है. लक्ष्मी नाम की मादा जिराफ […]

विज्ञापन
कोलकाता : कोलकाता के अलीपुर प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में एक मादा जिराफ ने एक बच्चे को जन्म दिया है. इसी के साथ प्राणी उद्यान में जिराफों की संख्या 10 हो गयी है.
अलीपुर प्रणाली उद्यान के निदेशक आशीष सामंत ने बताया कि बच्चे का नाम अभी नहीं रखा गया है. लक्ष्मी नाम की मादा जिराफ ने सोमवार देर रात 12.30 बजे बच्चे को जन्म दिया.
उन्होंने बताया कि बच्चा नर है और वह स्वस्थ है. श्री सामंत ने बताया कि यह हमारे लिए नववर्ष का उपहार है. उसका वजन 40-45 किलोग्राम है. उसका बाद में उचित नाम रखा जायेगा.
निदेशक ने बताया कि लक्ष्मी और उसके बच्चे को उनकी सुरक्षा के लिए झुंड से अलग कर दिया गया है. दोनों को कुछ दिन निगरानी में रखा जायेगा. प्राणी उद्यान के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि लक्ष्मी ने 2016 में एक मादा जिराफ को जन्म दिया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola