कोलकाता : हिलाओं से छीन लेता था मोबाइल, पुलिस ने पकड़ा
Updated at : 25 Dec 2018 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : ड़क किनारे फुटपाथ से घर लौट रही एक महिला के हाथों से मोबाइल फोन छीन कर भागनेवाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ आये आरोपी का नाम गोविंद दास है. वह सोनारपुर इलाके का रहनेवाला है. उसके पास से मोबाइल फोन व छिनताई में इस्तेमाल बाइक को पुलिस […]
विज्ञापन
कोलकाता : ड़क किनारे फुटपाथ से घर लौट रही एक महिला के हाथों से मोबाइल फोन छीन कर भागनेवाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ आये आरोपी का नाम गोविंद दास है.
वह सोनारपुर इलाके का रहनेवाला है. उसके पास से मोबाइल फोन व छिनताई में इस्तेमाल बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला सुप्रिया मुंशी ने शिकायत में बताया कि वह बांसद्रोनी के नरेंद्रपुर नस्करपाड़ा का रहनेवाली है.
22 दिसंबर की रात को वह घर लौट रही थी. अचानक एक युवक बाइक से आकर उसके पास आकर ठहरा और उसके हाथों से मोबाइल फोन छीनकर भाग निकला. इसके बाद इसकी शिकायत बांसद्रोनी थाने में दर्ज कराने के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी की मदद से उसे सोनारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि रास्ते में अकेली चलने वाली महिलाओं के हाथों से मोबाइल फोन छीनकर वह भाग जाया करता था. लेकिन इस बार सीसीटीवी कैमरे में तस्वीर कैद होने की वजह से वह पकड़ा गया. इसके पहले तक उसने छिनताई के मोबाइलों का क्या किया, इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




