ePaper

कोलकाता : सीआरपीएफ भवन की रेकी करते पकड़े गये दो संदिग्ध

Updated at : 21 Dec 2018 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : सीआरपीएफ भवन की रेकी करते पकड़े गये दो संदिग्ध

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत सॉल्टलेक स्थित सीआरपीएफ भवन की रेकी करते बुधवार रात दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. दबोचे जाने के बाद एक आरोपी ने खुद को अमेरिकी आर्मी का ट्रेनर बताया. जबकि दूसरा कथित तौर पर उसका साथी है. इनकी पहचान केशव मजूमदार और सनातन दास के रूप में हुई […]

विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत सॉल्टलेक स्थित सीआरपीएफ भवन की रेकी करते बुधवार रात दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. दबोचे जाने के बाद एक आरोपी ने खुद को अमेरिकी आर्मी का ट्रेनर बताया.
जबकि दूसरा कथित तौर पर उसका साथी है. इनकी पहचान केशव मजूमदार और सनातन दास के रूप में हुई है. केशव अमेरिकी आर्मी के पोशाक में था. दूसरा सामान्य ड्रेस में था. पुलिस को दोनों के पास से सत्यता के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं.
खुद को अमेरिकी आर्मी ट्रेनर बतानेवाले के पास से एक कार्ड मिला है, लेकिन वह फर्जी बताया जा रहा है. दूसरे के पास से मिली बाइक का वह ना ही कागज और ना ही लाइसेंस दिखा पाया. फिर दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना बुधवार रात की है. सीआरपीएफ के अधिकारी एके नाथ ने विधाननगर दक्षिण थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उनका कहना है कि बिना किसी सूचना के अचानक दोनों सीआरपीएफ भवन में अंदर प्रवेश कर गये थे.
दोनों को इधर-उधर घूमते देख संदेह हुआ. फिर दोनों‍ से पूछताछ की गयी. पूछताछ में वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने के कारण दोनों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया.
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों लोगों के खिलाफ विधाननगर दक्षिण थाने में आइपीसी की धारा 448/419/170/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. दोनों से पूछताछ कर उनके मंसूबों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का अनुमान है कि नकली अधिकारी बन कर किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से ही दोनों प्रवेश किये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola