कोलकाता : राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल जल्द, कुछ नये चेहरे शामिल होंगे
Updated at : 19 Dec 2018 12:25 AM (IST)
विज्ञापन

सुजीत बोस मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल सुकुमार हांसदा बन सकते हैं विस उपाध्यक्ष कोलकाता : लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकती हैं. राज्य सचिवालय के अनुसार, इस बार मंत्रिमंडल में कुछ नये चेहरे शामिल किये जा सकते हैं. इनमें विधाननगर के विधायक सुजीत बोस का नाम […]
विज्ञापन
- सुजीत बोस मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल
- सुकुमार हांसदा बन सकते हैं विस उपाध्यक्ष
कोलकाता : लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकती हैं. राज्य सचिवालय के अनुसार, इस बार मंत्रिमंडल में कुछ नये चेहरे शामिल किये जा सकते हैं.
इनमें विधाननगर के विधायक सुजीत बोस का नाम चर्चा में है. हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है. गुरुवार तक नये मंत्रियों की घोषणा होने की संभावना है.
अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाला है. इसके मद्देनजर सभी पार्टियां अभी से अपनी तैयारी में लग गयी हैं. सूत्रों के अनुसार, इस बदलाव में ममता बनर्जी सरकार में कुछ नये चेहरे नजर आ सकते हैं और साथ ही कुछ मंत्रियों के दायित्वों को भी बांटा जा सकता है.
बंगाल सरकार में कुल 44 मंत्री के पद हैं, लेकिन फिलहाल राज्य में मंत्रियों की तादाद 40 है. अर्थात पहले से ही चार मंत्री पद खाली पड़े हुए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, तीन नये मंत्री शामिल हो सकते हैं, जिसमें सबसे ऊपर एक नाम विधाननगर के विधायक सुजीत बोस का है. कुछ दिन पहले भी सुजीत बोस को दमकल मंत्री बनाये जाने की खबर सामने आयी थी, लेकिन बाद में यह मंत्रालय फिरहाद हकीम को सौंप दिया गया.
इसके अलावा मुख्यमंत्री कुछ मंत्रियों के विभाग बदल सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक, मंत्री राजीव बनर्जी का विभाग बदला जा सकता है, इस लिस्ट में कई और मंत्रियों के नाम शामिल हैं, जिनके नाम का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है.
राज्य सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक, सुकुमार हांसदा को विधानसभा का नया उपाध्याक्ष बनाया जा सकता है, वह स्वर्गीय हैदर अजीज सफवी की जगह लेंगे, जिनका बुधवार को देहांत हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




