कोलकाता : फिरहाद ने शुरू किया अपना प्रचार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पार्षद के लिए अपना चुनाव प्रचार रविवार से ही फिरहाद हकीम ने शुरू कर दिया. रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया और अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया. इस सीट पर अगले छह जनवरी को चुनाव होनेवाला है. इस सीट से पार्षद प्रणब विश्वास ने अपने स्वास्थ्य […]

विज्ञापन
कोलकाता : पार्षद के लिए अपना चुनाव प्रचार रविवार से ही फिरहाद हकीम ने शुरू कर दिया. रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया और अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया.
इस सीट पर अगले छह जनवरी को चुनाव होनेवाला है. इस सीट से पार्षद प्रणब विश्वास ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया, इसलिए 82 नंबर वार्ड में चुनाव हो रहा है.
गौरतलब है कि फिरहाद हकीम फिलहाल पार्षद नहीं हैं. राज्य सरकार ने एक अध्यादेश लाकर उन्हें मेयर तो बना दिया है, लेकिन अगले छह महीने में उन्हें पार्षद का चुनाव जीतना होगा. लिहाजा वह 82 नंबर वार्ड में कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं.
चूंकि यह इलाका उनका पुराना क्षेत्र है, तो यहां के मतदाता से लेकर हर गली की उन्हें पहचान है. इसलिए जब वह प्रचार के लिए निकले, तो उनके पार्टी के समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में लोग भी थे.
मंत्री बनने से पहले वह इसी वार्ड से पार्षद चुने गये थे. मौके पर फिरहाद हकीम ने कहा कि इस इलाके के लोग मेरे परिवार की तरह है और वे लोग जरूरत के वक्त हर वक्त मुझे पास पाते हैं. लिहाजा मेरी जीत को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है. फिरहाद के प्रचार के बाद उनके क्षेत्र के विशिष्ट लोगों ने संवाददाता सम्मेलन किया, जिसमें वकील, समाजसेवी, डाॅक्टर व फुटबाल कोच के अलावा बहुत से लोग शामिल थे.
मंत्री व मेयर फिरहाद को दिया गया सम्मान
कोलकाता : राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम के कोलकाता के मेयर बनने को लेकर पोर्ट इलाके के 78 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस ब्लाॅक की ओर से उन्हें सम्मान दिया गया.
मोमिनपुर छोटी बाजार इलाके में हुए कार्यक्रम के दौरान विधायक मोइनुद्दीन शम्स ने मंत्री व मेयर को सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन पार्षद निजामुद्दीन शम्स ने किया जबकि इस मौके पर मोहम्मद सरफराज (साहेब), आदिल रजा, विक्की, सनी समेत पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे.
विधायक मोइनुद्दीन शम्स ने कहा है कि राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम द्वारा विकास मूलक कार्य जारी है. उनके कोलकाता के मेयर बनने के बाद पोर्ट इलाके के बस्ती इलाकों के विकास को और बल मिलेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola