कोलकाता : ई वेस्ट री-साइक्लिंग के लिए महानगर में लगेगा प्लांट, ई-वेस्ट को ठिकाने लगाने के लिए कमेटी गठित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2018 1:45 AM
विज्ञापन
कोलकाता : आपने ध्यान दिया होगा कि घरों से निकलने वाले कबाड़ में अब पुराने कंप्यूटर, मोबाइल फोन, सीडी, टीवी, अोवन, फ्रिज और एसी जैसे तमाम इलेक्ट्रॉनिक आइटम होते हैं. बदलते जमाने के हिसाब से तकनीक बदली और पुराना कम्प्यूटर, मॉनिटर, माउस, की-बोर्ड ई-वेस्ट में शामिल हो गये. पुराने फैक्स, मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, कंडेंसर, माइक्रो […]
विज्ञापन
कोलकाता : आपने ध्यान दिया होगा कि घरों से निकलने वाले कबाड़ में अब पुराने कंप्यूटर, मोबाइल फोन, सीडी, टीवी, अोवन, फ्रिज और एसी जैसे तमाम इलेक्ट्रॉनिक आइटम होते हैं.
बदलते जमाने के हिसाब से तकनीक बदली और पुराना कम्प्यूटर, मॉनिटर, माउस, की-बोर्ड ई-वेस्ट में शामिल हो गये. पुराने फैक्स, मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, कंडेंसर, माइक्रो चिप्स, कंप्यूटर, मोबाइल फोन, टीवी आदि गैजट्स ई-वेस्ट कहलाते हैं. ई-वेस्ट से निकलने वाले केमिकल लिवर, किडनी पर असर डालने के अलावा कैंसर, लकवा जैसी बीमारियों का कारण बन रहे हैं. सिर्फ इंसान ही नहीं, इस कचरे से जमीन भी खराब हो रही है.
वैज्ञानिकों के अनुसार इस ई वेस्ट से बचने के लिए इन वेस्ट प्रोडक्ट का रीसाइक्लिंग जरूरी है, लेकिन पश्चिम बंगाल में ई वेस्ट रीसाइकिल की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने सोमवार निगम में पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के साथ एक बैठक की.
उन्होंने कहा कि पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (पीसीबी) तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभागा के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवाशीष सेन के साथ इस विषय में चर्चा हुई है. ई वेस्ट व प्लास्टिक वेस्ट के रीसाइकिल करने की व्यवस्था अपने राज्य में नहीं है.
ई वेस्ट के रीसाइकिल के लिए दूसरे राज्यों कचरा को भेजना लड़ता है. ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक आइटम के रीसाइकिल के पश्चिम बंगाल में प्लांट लगाने के लिए विचार कियाजा रहा है. इसके लिए पीसीबी के नेतृत्व में एक केमटी गठन किया गया है. जो यह तय करेगा इस वेस्ट को कैसे साइंटिफिक तरीके ठिकाना लगाया जायेगा. हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स से हम सुझाव मांगेें कि इन वेस्ट को कैसे रीसाइकिल किया जाये.
रसपुंज में जल्द तैयार होगा नया डंपिंग ग्राउंड
बता दें कि महानगर के धापा में महानगर के कचरा को डंप किया जाता है, जो अब भर चुका है. नये ग्राउंड को तैयार करने के लिए राज्य सरकार ने निगम को राजारहाट के रसपुंज इलाके में 20 एकड़ जमीन दी है. मेयर ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर सारी प्रक्रिया को पूरा कर इसे कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा. इसके बाद फाइनेंस विभाग को भेज दिया जायेगा, ताकि जल्द डंपिंग ग्राउंड को चालू किया जा सके.
निकासी के लिए तैयार मास्टर प्लान
मेयर ने कहा कि महानगर में निकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जायेगा. मास्टर प्लान में पोर्ट इलाकों को भी शामिल किया जायेगा. उन्होंने कहा पहले कचरे की सफाई की जायेगी. कचरा किसका इस पर बाद में विचार किया जायेगा कि पोर्ट ट्रस्ट का कचरा है या किसी होटल का.
फ्लाइओवर के नीचे लगेगा चार्जिंग स्टेशन
सोमवार की बैठक में ग्रीन सिटी योजना पर भी चर्चा हुई. इस योजना के बैटरी से चालित वाहनों पर जोर दिया जायेगा. बैटरी चार्जिंग करने के लिए महानगर के फ्लाइओवर के नीचे चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था की जायेगी. इसके लिए निगम सीइएससी के साथ बैठक करेंगे. इसे पेट्रोल डीजल की खपत कमेगी जो पर्यावरण के हित में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










