कोलकाता : नेत्र विभाग के वेटिंग रूम में हादसा, मडिकल कॉलेज में छत का हिस्सा गिरा, चार मरीज घायल
Updated at : 08 Dec 2018 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : दो महीने पहले भयावह अग्निकांड का शिकार हुए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शुक्रवार को रिजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थाल्मोलॉजी (आरआइओ) की छत का सिलिंग का एक हिस्सा टूट कर गिर पड़ा. घटना में चार लोग घायल हुए हैं. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर के करीब 12:00 बजे नेत्र विभाग के वेटिंग रूम […]
विज्ञापन
कोलकाता : दो महीने पहले भयावह अग्निकांड का शिकार हुए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शुक्रवार को रिजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थाल्मोलॉजी (आरआइओ) की छत का सिलिंग का एक हिस्सा टूट कर गिर पड़ा. घटना में चार लोग घायल हुए हैं. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर के करीब 12:00 बजे नेत्र विभाग के वेटिंग रूम में घटी.
इलाज के लिए इंतजार कर रहे मरीज व उनके परिजनों के बीच ही छत का हिस्सा टूट कर गिर पड़ा, जिससे चार लोग घायल हो गये. उनके नाम प्रणव रॉय, वंदना घोष, दुर्गा देवी, रामचंद्र सोनकर और ताराचंद्र विश्वास हैं. उन्हें तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इसमें से किसी की पीठ में तो किसी के सिर पर, किसी के हाथ में तो किसी के पैर में चोटें आयी हैं.
इनमें से वंदना घोष अपने भाई प्रणव को लेकर पहुंची थी. वहीं राम चंद्र सोनकर पत्नी दुर्गा को लेकर पहुंचे थे. रामचंद्र की पीठ पर और वंदना के पैर में चोट लगी है. अस्पताल अधीक्षक प्रो. डॉ इंद्रनील विश्वास ने बताया कि वेटिंग रूम वह बहुत पुराना है. घटना के तुरंत बाद इसकी जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है.
इसके साथ ही वेटिंग रूम की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है. विदित हो कि गत तीन अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज के फार्मेसी विभाग में भयावह आग लगी थी, जिसमें करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य की दवाइयां जलकर खाक हो गयी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




