ग्रीन यूनिवर्सिटी का नाम हुआ रानी रासमनी विश्वविद्यालय

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : रानी रासमनी की 225वीं जयंती पर विधानसभा में संशोधन विधेयक पारित कर ग्रीन यूनिवर्सिटी का नाम रानी रासमनी विश्वविद्यालय कर दिया गया. इस बाबत विधानसभा में ध्वनिमत से विधेयक पारित हो गया. विधेयक पर हुई बहस का जवाब देते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि राज्य सरकार ने 2012 […]

विज्ञापन
कोलकाता : रानी रासमनी की 225वीं जयंती पर विधानसभा में संशोधन विधेयक पारित कर ग्रीन यूनिवर्सिटी का नाम रानी रासमनी विश्वविद्यालय कर दिया गया. इस बाबत विधानसभा में ध्वनिमत से विधेयक पारित हो गया. विधेयक पर हुई बहस का जवाब देते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि राज्य सरकार ने 2012 में रानी रासमनी की मूर्ति की प्रतिष्ठापित की थी.
हाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिणेश्वर में स्काई वाक का भी उद्घाटन किया है. उन्होंने कहा कि दक्षिणेश्वर केवल धार्मिक भावना से जुड़ा हुआ नहीं था, वरन शिक्षा व समाज सेवा की चेतना का यहां से उद्भव हुआ था.
उन्होंने कहा कि इसके पहले मुख्यमंत्री ने मौलाना अबुल कलाम आजाद, काजी नजरूल, रवींद्रनाथ टैगोर, विद्यासागर व ठाकुर पंचानन वर्मा के नाम से विश्वविद्यालय के नाम की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री ने पहले ही रानी रासमनी के नाम पर विश्वविद्यालय का नामांकरन करने की घोषणा की थी.आज विधेयक लाकर उसे कानूनी रूप दिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola