बच्चों की लड़ाई में उलझे बड़े घूसा लगने से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : इकबालपुर इलाके के मयूरभंज रोड में दो बच्चों की लड़ाई में परिवार के बड़े सदस्य आपस में उलझ पड़े. इस घटना में पड़ोसी परिवार के लोगों के हमले में जख्मी हुई एक महिला की अस्पताल में मौत हो गयी. मृतका का नाम मीना देवी शर्मा है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर एफआइआर में […]

विज्ञापन
कोलकाता : इकबालपुर इलाके के मयूरभंज रोड में दो बच्चों की लड़ाई में परिवार के बड़े सदस्य आपस में उलझ पड़े. इस घटना में पड़ोसी परिवार के लोगों के हमले में जख्मी हुई एक महिला की अस्पताल में मौत हो गयी. मृतका का नाम मीना देवी शर्मा है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर एफआइआर में नामजद आरोपी परिवार के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम दीपक राजवंशी उर्फ दीपू (22), बचिया देवी राजवंशी (45) और गोरेलाल राजवंशी (35) हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि मयूरभंज रोड में एक घर के सामने एक महिला अचेत गिरी पड़ी है. अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया.
प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को स्थानीय लोगों से पता चला कि इलाके में एक दिन पहले दो नाबालिक युवक आपस में उलझे थे. इसी को लेकर दूसरे दिन गुस्से में बवाल मचानेवाले एक बच्चे के घर के चार लोग दीपक राजवंशी उर्फ दीपू, गोरेलाल राजवंशी, शंभु राजवंशी और बचियादेवी राजवंशी ने मीना देवी शर्मा के घर में हमला कर दिया.
उसके साथ मारपीट कर जोरदार घूसा जड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और वह जमीन पर गिर पड़ी और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी अस्पताल में मौत हो गयी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola