रथयात्रा की तैयारी पूरी, गेंद प्रशासन के पाले में : प्रताप

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रताप बनर्जी ने प्रभात खबर को बताया कि 7 दिसंबर से शुरू होने वाली प्रस्तावित गणतंत्र बचाओ यात्रा यानी रथ यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है. फिलहाल प्रशासन भी हरकत में आ गया है. वह अभी तीन जगहों से निकलने वाले रथयात्रा की सूचि में सामान्य फेरबदल करने […]

विज्ञापन
कोलकाता : प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रताप बनर्जी ने प्रभात खबर को बताया कि 7 दिसंबर से शुरू होने वाली प्रस्तावित गणतंत्र बचाओ यात्रा यानी रथ यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है. फिलहाल प्रशासन भी हरकत में आ गया है. वह अभी तीन जगहों से निकलने वाले रथयात्रा की सूचि में सामान्य फेरबदल करने की सलाह दिया था.
हम लोग प्रशासन के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं. अब अगर अनुमति देने में पुलिस- प्रशासन ने आनाकानी की तो हम लोगों के लिए अदालत का दरवाजा खुला है. उन्होने कहा कि उन्हे नहीं लगता कि अब प्रशासन और सत्ता पक्ष की तरफ से किसी भी तरह का रोड़ा खड़ा किया जाएगा. अगर ऐसा होता है तो पार्टी मुख्यालय में रथयात्रा के दौरान प्रशासन की जिम्मेवारी संभालने वाले जय प्रकाश मजुमदार और शतरूपा पूरे मामले को हैंडल करेगी.
वह लोग रथयात्रा की राह में आ रहे रोड़े को दूर करेंगे. पार्टी के बाकी नेता पूरे रथयात्रा के दौरान अपनी-अपनी जिम्मेवारी संभालेंगे. प्रदेश महामंत्री के अनुसार जहां-जहां रथयात्रा के दौरान सभा होगी वहां पर बड़ी संख्या में दूसरे दलों के लोग भाजपा में शामिल होंगे. क्योंकि हम लोगों का हृदय बड़ा है और हम सभी को स्वीकार करना जानते हैं. उन्होने नाम तो नहीं लिया लेकिन कांग्रेस के नेता अधीर चौधरी और तृणमूल कांग्रेस के नेता शोभन चटर्जी की तरफ इशारा किया.
प्रताप सिर्फ इतने पर नहीं रूके, बल्कि उन्होंने कहा कि जैसे ही लोकसभा के चुनाव की घोषणा होगी भाजपा में दूसरे पार्टी से आने वाले नेताओं की भीड़ बढ़ जाएगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola