हुगली में पुलिस दल पर हमला चार वाहन फूंके
Updated at : 01 Nov 2018 3:10 AM (IST)
विज्ञापन

हुगली : गोघाट थाना इलाके में बुधवार को पुलिस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया. घटना में दो पुलिसवाले गंभीर रूप से घायल हो गये. आक्रोशित लोगों ने मौके पर मौजूद चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि बुधवार शाम गोघाट थाना इलाके […]
विज्ञापन
हुगली : गोघाट थाना इलाके में बुधवार को पुलिस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया. घटना में दो पुलिसवाले गंभीर रूप से घायल हो गये.
आक्रोशित लोगों ने मौके पर मौजूद चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि बुधवार शाम गोघाट थाना इलाके में सड़क पर कुछ लोग काली पूजा के लिए चंदा वसूल कर रहे थे.
इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी. इस घटना में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया और उसे आरामबाग अस्पताल भेजा गया है. वहीं घटना की खबर पाकर जब मौके पर गोघाट थाने की पुलिस पहुंची तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




