केंद्र की सीबीआइ और बंगाल की सीआइडी में अंतर नहीं : अधीर

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को सवाल उठाया कि राफेल सौदे पर तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व चुप्पी क्यों साधे बैठी है और केंद्र में भाजपा नीत सरकार के अधीन सीबीआइ तथा पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार के अधीन सीआइडी के कामकाज में कोई अंतर नहीं है. कांग्रेस की पश्चिम […]

विज्ञापन
कोलकाता : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को सवाल उठाया कि राफेल सौदे पर तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व चुप्पी क्यों साधे बैठी है और केंद्र में भाजपा नीत सरकार के अधीन सीबीआइ तथा पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार के अधीन सीआइडी के कामकाज में कोई अंतर नहीं है.
कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष चौधरी ने राफेल सौदे पर तृणमूल कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाया जबकि कई विपक्षी दलों ने इसके खिलाफ आवाज उठायी है. श्री चौधरी ने कहा : केंद्र में भाजपा सरकार के अधीन सीबीआई और राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार के अधीन सीआइडी के कामकाज में कोई अंतर नहीं है.
दोनों एजेंसियों का इस्तेमाल सत्तारूढ़ दल अपने अपने राजनीतिक मकसदों को पूरा करने में कर रहे हैं. उन्होंने कहा : तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी भाजपा और सीबीआइ पर उसी तरह हमला क्यों नहीं कर रहे, जिस तरह अन्य विपक्षी दल और कांग्रेस कर रहे हैं? उन्हें ऐसा करने से कौन रोक रहा है? क्या यह नारदा और सारधा घोटाले की जांच का डर है?
सुश्री बनर्जी ने पिछले हफ्ते कहा था कि सीबीआइ भाजपा की राजनीतिक एजेंसी बन गयी है. सीबीआइ पर सुश्री बनर्जी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर श्री चौधरी ने कहा : केवल एक लाइन से कुछ नहीं होगा. उन्हें अपना रुख साफ करना होगा. तृणमूल नेताओं ने श्री चौधरी के बयान को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि पार्टी को दूसरों से सबक लेने की जरूरत नहीं है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola