हुगली के चार युवक ईरान में बंधक, झेल रहे हैं प्रताड़ना

Updated:
विज्ञापन

हुगली : हुगली जिले के पांडुआ के चार युवकों को ईरान में बंधक बनाये जाने का मामला सामने आया है. परिजनों ने बताया कि सात महीने पहले पांडुआ के एजेंट ने युवकों को पचास हजार रुपये वेतन दिलाने का वादा कर सोने का काम करने के लिए ईरान भेजा था. कुल 12 युवक ईरान गये […]

विज्ञापन
हुगली : हुगली जिले के पांडुआ के चार युवकों को ईरान में बंधक बनाये जाने का मामला सामने आया है. परिजनों ने बताया कि सात महीने पहले पांडुआ के एजेंट ने युवकों को पचास हजार रुपये वेतन दिलाने का वादा कर सोने का काम करने के लिए ईरान भेजा था. कुल 12 युवक ईरान गये थे. उनमें पांडुआ के चार युवक थे.
वहां उन युवकों को तीन महीने में 27 हजार रुपये बतौर वेतन दिया गया. इसके बाद पिछले चार महीने से उन्हें कोई वेतन नहीं दिया गया है. ईरान में एक गुप्त स्थान पर उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है. इनकी पहचान रहीम अली, गयासुद्दीन मल्लिक, सैफुल हसन और सैदुल इस्लाम के रूप में हुई है.
रहीम अली के पिता असगर अली ने बताया कि सात महीने पहले पांडुआ से उनके बेटे सहित अन्य तीन युवकों को सोने का काम करने के लिए एजेंट ने ईरान भेजा था. तीन दिन पहले उनके बेटे ने फोन कर बताया कि वहां तीन महीने तक ही उन्हें वेतन दिया गया.
उसके बाद से उन पर भीषण अमानवीय अत्याचार किया जा रहा है. पासपोर्ट भी छीन लिया गया है. अली ने राज्य सरकार से मामले में हस्तक्षेप की अपील की है. वहीं हुगली जिला पुलिस (ग्रामीण) की ओर से बताया गया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola