हावड़ा सिटी पुलिस ने किया पूजा गाइड का उद्घाटन

Updated at : 12 Oct 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा सिटी पुलिस ने किया पूजा गाइड का उद्घाटन

हावड़ा : दुर्गापूजा के दौरान विभिन्न पंडालों में पहुंचनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये हावड़ा सिटी पुलिस ने पूजा गाइड मैप का उद्घाटन किया. गुरुवार शाम शरत सदन हाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त डॉ तन्मय राय चौधरी, सांसद प्रसून बनर्जी, मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला, एमएमआइसी वाणी सिंह राय, डीसी (ट्रैफिक) जफर […]

विज्ञापन
हावड़ा : दुर्गापूजा के दौरान विभिन्न पंडालों में पहुंचनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये हावड़ा सिटी पुलिस ने पूजा गाइड मैप का उद्घाटन किया. गुरुवार शाम शरत सदन हाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त डॉ तन्मय राय चौधरी, सांसद प्रसून बनर्जी, मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला, एमएमआइसी वाणी सिंह राय, डीसी (ट्रैफिक) जफर अजमल किदवई, चेयरमैन अरविंद गुहा, डीसी भावना गुप्ता, समाजसेवी शंकर सान्याल सहित अन्य अधिकारी व पार्षद उपस्थित थे.
इस दौरान सीपी ने कहा कि पूजा गाइड को श्रद्धालु अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं. मोबाइल में मैप डाउनलोड कर लेने से उन्हें बड़ी आसानी से पूजा से जुड़ी जानकारी मिल जायेगी. उन्होंने कहा कि अब ट्रैफिक से संबंधित जुर्माना ई-चालान के माध्मय से वसूला जायेगा. इससे समय की बचत होगी, जबकि पहले ऐसा नहीं था. जुर्माना देने के लिए वाहन चालकों को भीड़ का सामना करना पड़ता है,
लेकिन अब माैके पर ही जुर्माना ले लिया जायेगा. पूजा के दौरान महिलाओं आैर युवतियों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. मनचलें अपनी मनमानी मा कर सकें, इसके लिए महिला पुलिस सादे पोशाक में तैनात रहेगी. किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी श्रद्धालु 100 डायल कर दे सकतें हैं. इस दौरान पूजा आयोजकों की ओर से बच्चों को पहचान पत्र दिया जायेगा जिसमें बच्चें का नाम, घर का पता आैर अभिभावकों का मोबाइल नंबर लिखा होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola