पूजा के दौरान सभी मंत्री अपने इलाकों में रहें: मुख्यमंत्री
Updated at : 10 Oct 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : दुर्गापूजा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसमें सभी धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय के लोग हिस्सा लेते हैं. उत्सव के इस मौके पर राज्य में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सभी मंत्रियों को दुर्गापूजा के समय अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में मौजूद रहने का निर्देश दिया है. […]
विज्ञापन
कोलकाता : दुर्गापूजा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसमें सभी धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय के लोग हिस्सा लेते हैं. उत्सव के इस मौके पर राज्य में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सभी मंत्रियों को दुर्गापूजा के समय अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में मौजूद रहने का निर्देश दिया है.
मंगलवार को राज्य सचिवालय नवान्न में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ने अपने सभी मंत्रियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि दुर्गापूजा के समय न सिर्फ उन्हें अपने इलाके में मौजूद रहना है, बल्कि कानून व्यवस्था व शांति व सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखने के लिए सभी तरह के उपाय करने होंगे.
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में रहने और उनके साथ सहयोग करने का निर्देश दिया है. उन्होंने तृणमूल के सभी विधायकों को भी दुर्गापूजा के समय अपने-अपने इलाके में रहने की हिदायत दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




