फुटबॉल मैच खेलने को लेकर दो गुटों में झड़प

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : फुटबॉल मैच खेलने को लेकर मानिकतल्ला इलाके के बागमारी बाजार में एक इलाके के दो गुट के सदस्य आपस में उलझ पड़े. घटना रविवार देर रात 10 बजे के करीब की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात को दो अलग इलाके के युवक बागमारी बाजार में एक मैदान में फुटबॉल मैच […]

विज्ञापन
कोलकाता : फुटबॉल मैच खेलने को लेकर मानिकतल्ला इलाके के बागमारी बाजार में एक इलाके के दो गुट के सदस्य आपस में उलझ पड़े. घटना रविवार देर रात 10 बजे के करीब की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात को दो अलग इलाके के युवक बागमारी बाजार में एक मैदान में फुटबॉल मैच खेल रहे थे. अचानक कुछ अन्य युवक बाहर से आ गये और जबरन बीच में मैच शामिल करने की मांग करने लगे. इसे लेकर दो अलग गुट के समर्थक आपस में उलझ पड़े.
दोनों पक्ष के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई. इलाके में तनाव की स्थिति की जानकारी पाकर मानिकतल्ला थाने की पुलिस वहां पहुंची और काफी कोशिश के बाद स्थिति को सामान्य किया. इस घटना के कारण काफी देर तक इलाके में तनाव व्याप्त रहा. बाद में स्थिति सामान्य कर ली गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola