रसोईघर में गैस से लगी आग, दो महिलाएं व पांच बच्‍चे झुलसे

Updated at : 04 Oct 2018 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
रसोईघर में गैस से लगी आग, दो महिलाएं व पांच बच्‍चे झुलसे

मालदा : प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील के रसोईघर में गैस से आग लगने से पूरे इलाके में खलबली मच गयी. बुधवार सुबह यह घटना इंग्लिशबाजार थाना की काजीग्राम ग्राम पंचायत के अधीन राजनगर प्राथमिक स्कूल में हुई. आग लगने के बाद जान बचाने के लिए स्कूल में पढ़नेवाले बच्चों तथा कर्मचारियों में भगदड़ मच […]

विज्ञापन
मालदा : प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील के रसोईघर में गैस से आग लगने से पूरे इलाके में खलबली मच गयी. बुधवार सुबह यह घटना इंग्लिशबाजार थाना की काजीग्राम ग्राम पंचायत के अधीन राजनगर प्राथमिक स्कूल में हुई. आग लगने के बाद जान बचाने के लिए स्कूल में पढ़नेवाले बच्चों तथा कर्मचारियों में भगदड़ मच गयी.
इसमें मिड-डे मील बनानेवाली दो महिलाएं तथा पांच बच्चे गिरकर घायल हो गये. उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गयी.
स्कूल में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गयी. दमकल का एक इंजन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू किया. बाद में घटना की जानकारी मिलते ही इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस भी स्कूल पहुंची. मालदा प्राथमिक शिक्षा संसद के चेयरमैन आशिष कुंडू ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.
इस बीच स्कूल सूत्रों से मिलने मिली जानकारी के अनुसार, दो महिलाएं मिड-डे मील बनाने का काम कर रही थीं कि अचानक एक गैस सिलिंडर ने आग पकड़ लिया. देखते-देखते आग ने पूरे रसोईघर को अपनी चपेट में ले लिया. इसी दौरान भागते वक्त दोनों महिला रसोइया घायल हो गयीं. शोरगुल सुनकर स्थानीय लोग भी भागे-भागे स्कूल पहुंचे और आग बुझाने में दमकल के कर्मचारियों की मदद की.
स्कूल की एक शिक्षिका रोशनआरा खातून ने बताया है कि अचानक रसोई घर के एक हिस्से में आग लग गयी. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा स्थिति खतरनाक हो सकती थी. अग्निशमन विभाग के अधिकारी पीके राय ने बताया है कि गैस सिलिंडर लीक होने की वजह से यह घटना घटी है. पानी में फोम देकर आग पर काबू किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola