बंगाल में 170 लोगों को मौत पिलाने वाले चार लोगों को कोर्ट आज सुनायेगा सजा

कैनिंग (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की एक अदालत जहरीली शराब पीने से मौत के एक मामले में शुक्रवार को चार लोगों को सजा सुनायेगी. वर्ष 2011 के जहरीली शराब कांड में इन्हें गुरुवार को दोषी करार दिया गया था. दिसंबर, 2011 में दक्षिण 24 परगना जिला के संग्रामपुर में जहरीली […]
कैनिंग (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की एक अदालत जहरीली शराब पीने से मौत के एक मामले में शुक्रवार को चार लोगों को सजा सुनायेगी. वर्ष 2011 के जहरीली शराब कांड में इन्हें गुरुवार को दोषी करार दिया गया था.
दिसंबर, 2011 में दक्षिण 24 परगना जिला के संग्रामपुर में जहरीली शराब पीने से करीब 170 लोगों की मौत हो गयी थी.
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीएस चक्रवर्ती ने गुरुवार को मुख्य आरोपी नूर इस्लाम फकीर उर्फ खोड़ा बादशाह एवं तीन अन्य दुखी लस्कर, खैरुल लस्कर और नजमूल उर्फ कोला लस्कर को मामले में दोषी पाया.
शुक्रवार को उन्हें सजा सुनायी जायेगी. अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में छह अन्य को बरी कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




