कोल भवन के सामने धरना प्रदर्शन, जूनियर ऑफिसरों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Sep 2018 2:26 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमओएआई) ने बुधवार को राजारहाट-न्यूटाउन स्थित कोल भवन के सामने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. दस बजे से प्रदर्शन शुरू हुआ, जो दो बजे तक चला. इसमें आठ राज्यों से सीएमओएआई के सिंग्रेनी ब्रांच, बरका सयाल एरिया सीसीएल, कजोरा एरिया ईसीएल, सीसीएल ब्रांच रांची, बीसीसीएल […]
विज्ञापन
कोलकाता : कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमओएआई) ने बुधवार को राजारहाट-न्यूटाउन स्थित कोल भवन के सामने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. दस बजे से प्रदर्शन शुरू हुआ, जो दो बजे तक चला. इसमें आठ राज्यों से सीएमओएआई के सिंग्रेनी ब्रांच, बरका सयाल एरिया सीसीएल, कजोरा एरिया ईसीएल, सीसीएल ब्रांच रांची, बीसीसीएल सीएमओएआई गोविन्दपुर एरिया-3, डब्ल्यूसीएल उमरेर एरिया ब्रांच, सीएमओएआई पिपरवार एरिया और एसईसीएल बैकुंठपुर ब्रांच से आये अधिकारीगण शामिल हुए.
करीब 12 हजार की संख्या में अधिकारीगण शामिल हुए. अधिकारियों ने एसोसिएशन के बैनर तले मूल रूप से जूनियर ऑफिसरों के वेतन में विसंगति दूर करने, वेतन असमानता एवं वेतन संघर्ष को समाप्त करने, कोल फील्ड भत्ता 7 प्रतिशत को पुर्ववत चालू करने, कोल माइंस पेंशन स्कीम में एम्प्लाई से की जाने वाली कटौती 7 प्रतिशत को वैकल्पिक बनाने, अन्य महारत्न कंपनियों की तरह अतिरिक्त भत्तो की सुविधा प्रदान करने, अधिकारियों की पदोन्नति को नियमित व समयबद्ध तरीके से करने, पूर्व में कोल इंडिया लिमिटेड के शीर्ष प्रबंधन एवं कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन (एपेक्स) के मध्य सहमत हुए मुद्दों को प्रभावी रूप से लागू करने आदि मांगों के लेकर प्रदर्शन किया.
मौके पर एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी उदयेंदू दास ने कहा कि थर्ड पीआरसी के खिलाफ कोल माइंस ऑफिसर्स लम्बे समय से आंदोलन कर रहे है लेकिन मांगें पूरी नहीं की जा रही है.
थर्ड पीआरसी ओएनजीसी तर्ज पर देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया अगर इसके बावजूद भी हमारी मागों को पूरा नहीं किया गया, तो आगे आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो हमलोग हड़ताल भी करेंगे. मौके पर ब्रांच सचिव भवानी बंदोपाध्याय समेत काफी संख्या में अधिकारीगण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




