हावड़ा में डेंगू से 12वीं की छात्रा की मौत

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा : जिले में डेंगू का कहर थम नहीं रहा है. डेंगू से बारहवीं की छात्रा नेहा महतो (17) की मौत हो गयी. वह हावड़ा के मालीपांचघड़ा थाना अंतर्गत घुसुड़ी इलाके की रहनेवाली थीं. बुखार होने पर उन्हें पहले स्थानीय एक नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया. बाद में मरीज को एसएसकेएम अस्पताल रेफर किया […]

विज्ञापन
हावड़ा : जिले में डेंगू का कहर थम नहीं रहा है. डेंगू से बारहवीं की छात्रा नेहा महतो (17) की मौत हो गयी. वह हावड़ा के मालीपांचघड़ा थाना अंतर्गत घुसुड़ी इलाके की रहनेवाली थीं. बुखार होने पर उन्हें पहले स्थानीय एक नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया.
बाद में मरीज को एसएसकेएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां रविवार रात उनकी मौत हो गयी. इस घटना से पूरे इलाके में शोक है. पिछले दिनों ही डेंगू से 53 वर्षीय उत्तम बरुआ की मौत हुई थी. अब तक शहर में डेंगू से पांच लोगों की मौत हो चुकी है.
हालांकि निगम के स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि डेंगू की रोकथाम के लिए पूरे शहर में अभियान चलाया जा रहा है. लोगों को जागरूक करने के लिए लीफलेट बांटी जा रही है. निगम की पूरी कोशिश है कि डेंगू की चपेट में कोई नहीं आये.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola