न्यू मार्केट में आग लगी तो होगा 20 हजार करोड़ का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : अगर न्यू मार्केट में आग लगी तो 20 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान होगा. ज्वाइंट ट्रेडर्स फोरम के नेता उदय साहू ने बताया कि न्यू मार्केट इलाके में फिरपोज मार्केट, श्रीराम मार्केट, लिंडसे स्ट्रीट, हग मार्केट, सीटी मार्ट समेत कई बड़े मार्केट हैं, जहां तकरीबन पांच हजार दुकानदार हैं. अगर अनुमान के […]

विज्ञापन
कोलकाता : अगर न्यू मार्केट में आग लगी तो 20 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान होगा. ज्वाइंट ट्रेडर्स फोरम के नेता उदय साहू ने बताया कि न्यू मार्केट इलाके में फिरपोज मार्केट, श्रीराम मार्केट, लिंडसे स्ट्रीट, हग मार्केट, सीटी मार्ट समेत कई बड़े मार्केट हैं, जहां तकरीबन पांच हजार दुकानदार हैं.
अगर अनुमान के तहत प्रत्येक दुकान में तीन लाख का सामान होगा तो यह आंकड़ा 15 हजार करोड़ पहुंच जाता है. लिहाजा इस तरह के नुकसान से व्यापारियों को बचाने के लिए प्रशासन को अभी से ही सख्त कदम उठाना होगा और उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी लेनी होगी, क्योंकि व्यापारी फायरटैक्स के साथ सभी टैक्स को अदा करता है और सरकार की अर्थनीति में अपना सहयोग देता है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola