कोलकाता : राज्यपाल से मिला वाम-कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

Updated at : 12 Sep 2018 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : राज्यपाल से मिला वाम-कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए विपक्षी दलों के उम्मीदवारों पर हो रहे हमलों से अवगत कराया कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिला के आमडांगा ब्लॉक अंतर्गत तीन ग्राम पंचायत इलाकों में बोर्ड गठन को केंद्र कर कथित हिंसा की घटनाओं को लेकर विधानसभा मेें कांग्रेस परिषदीय दल और वाम परिषदीय दल का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार […]

विज्ञापन
पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए विपक्षी दलों के उम्मीदवारों पर हो रहे हमलों से अवगत कराया
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिला के आमडांगा ब्लॉक अंतर्गत तीन ग्राम पंचायत इलाकों में बोर्ड गठन को केंद्र कर कथित हिंसा की घटनाओं को लेकर विधानसभा मेें कांग्रेस परिषदीय दल और वाम परिषदीय दल का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से मिला. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस व विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान और वाम परिषदीय दल के नेता डाॅ सुजन चक्रवर्ती ने किया.
राज्यपाल से मुलाकात और बातचीत के बाद वाम और कांग्रेसी नेता संवाददाताओं से मुखातिब हुए. अब्दुल मन्नान ने कहा कि ताराबेरिया, बोदाई और मरिचा ग्राम पंचायत बोर्ड गठन को केंद्र कर पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए विपक्षी दलों के उम्मीदवारों पर हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. उपरोक्त तीनों ग्राम पंचायत में सत्तारूढ़ दल को क्रमश: 19 सीटों में नौ, 15 सीटों में पांच और 20 सीटों में आठ पर विजय हासिल हुई है.
इसके बावजूद वे तीनों पंचायत को अपने पाले में करना चाहते हैं. ऐसे में कथित तौर पर वहां कई हिंसक घटनाएं घटी. विपक्षी दलों के निर्वाचित उम्मीदवारों की सुरक्षा के लिये पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
आरोप के अनुसार विपक्षी दलों के कई कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाया गया है. मन्नान के अनुसार आलम यह है कि तीनों पंचायत इलाके में रहने वाला 100 से ज्यादा परिवार बेघर है. वाम और कांग्रेस के नेताओं ने राज्यपाल से उपरोक्त मसले पर हस्तक्षेप की मांग पर ज्ञापन सौंपा है.
ज्ञापन मेें आमडांगा मेें हुई कथित हिंसा को अंजाम देने वाले असामाजित तत्वों की जल्द गिरफ्तारी, विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाने का सिलसिला बंद करने, हिंसा प्रभावित इलाकों में पीड़ितों से मिलने की अनुमति विपक्षी दलों के नेताओं को देने, पीड़ितों को भोजन व अन्य जरूरी सामान प्रदान करने की अनुमति देने, आमडांगा के तीनों पंचायत में बोर्ड गठन को लेकर विपक्षी दलों के निर्वाचित उम्मीदवारों से जल्द बैठक करने की मांग की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola