कोलकाता : कोल इंडिया के ठेका श्रमिकों को भी मिलेगी पीएफ की सुविधा

Updated at : 12 Sep 2018 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : कोल इंडिया के ठेका श्रमिकों को भी मिलेगी पीएफ की सुविधा

70 हजार ठेका श्रमिक होंगे लाभान्वित कोलकाता : कोयला मंत्रालय ने अपनी अधीनस्थ कंपनी कोल इंडिया व सिंगरेनी कोलियरी के ठेका श्रमिकों को भी पीएफ के दायरे में लाने की योजना बनायी है. इस योजना के तहत कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (सीएमपीएफओ) के दायरे में 70 हजार ठेका श्रमिकाें को शामिल किया जायेगा. कंपनी […]

विज्ञापन
70 हजार ठेका श्रमिक होंगे लाभान्वित
कोलकाता : कोयला मंत्रालय ने अपनी अधीनस्थ कंपनी कोल इंडिया व सिंगरेनी कोलियरी के ठेका श्रमिकों को भी पीएफ के दायरे में लाने की योजना बनायी है.
इस योजना के तहत कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (सीएमपीएफओ) के दायरे में 70 हजार ठेका श्रमिकाें को शामिल किया जायेगा. कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सीएमपीएफओ द्वार ठेका श्रमिकों को भी सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जायेगी और उनको पीएफ के माध्यम से जमा राशि प्रदान की जायेगी.
उल्लेखनीय है कि सीएमपीएफओ, कोयला श्रमिकों के सामाजिक विकास के लिए बनी संस्था है, जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की भांति कार्य करती है. कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक महीने एक राशि प्रदान की जाती है और नियोक्ता द्वारा भी उसी परिमाण में राशि जमा की जाती है. श्रमिकों के सेवानिवृत होने के बाद कुल जमा राशि को ब्याज के साथ एक मुश्त श्रमिक व कर्मचारियों को वापस लौटाया जाता है. इस राशि का एक हिस्सा पेंशन के रूप में जमा किया जाता है, जिससे कर्मचारियों को उनकी मृत्यु तक पेंशन प्रदान की जाती है.
जानकारी के अनुसार, कोल इंडिया ने अपने ठेका श्रमिकों के वेतन में 50 प्रतिशत की वृद्धि की है. अब ठेका श्रमिकाें को रोजाना 1200 रुपये के हिसाब से वेतन दिया जाता है, जो पहले 800 रुपये प्रतिदिन था. वर्तमान समय में कुछ ठेका श्रमिक ईपीएफओ के दायरे में हैं, लेकिन अधिकांश को पीएफ की सुविधा नहीं मिलती.
इसलिए सभी ठेका श्रमिकों को पीएफ के दायरे में लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है. गौरतलब है कि सीएमपीएफओ के पास कुल 2000 करोड़ रुपये फंड है और प्रत्येक वर्ष पांच लाख सेवानिवृत श्रमिकों के पेंशन पर प्रत्येक महीने 180 करोड़ रुपये खर्च किये जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola