कोलकाता : देख लूंगा किसमें कितना है दम : अभिषेक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : आज से मैंने आमडांगा का दायित्व लिया है. मैं देख लूंगा कि किसमें कितना दम है. यह कहना है युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष व तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी का. आमडांगा के बहिसगाछी के हालदार पाड़ा मोड़ पर गुरुवार को आयोजित सभा को संबोधित करते हुए श्री बनर्जी ने कहा कि अब देखना […]
विज्ञापन
कोलकाता : आज से मैंने आमडांगा का दायित्व लिया है. मैं देख लूंगा कि किसमें कितना दम है. यह कहना है युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष व तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी का. आमडांगा के बहिसगाछी के हालदार पाड़ा मोड़ पर गुरुवार को आयोजित सभा को संबोधित करते हुए श्री बनर्जी ने कहा कि अब देखना है कि किसमें कितना दम है. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि बेंगलुरु में खूंटी पूजा हुई है. महेशतल्ला में महालया, आमडांगा में सप्तमी और दिल्ली में विसर्जन होगा.
मालूम हो कि गत 28 अगस्त की रात पंचायत बोर्ड गठन से पूर्व बहिसगाछी ग्राम में तृणमूल और माकपा के बीच हुई राजनीतिक संघर्ष में दो तृणमूल कार्यकर्ता और एक माकपा कार्यकर्ता की जान गयी थी. इसी घटना के विरोध में गुरुवार को सांसद अभिषेक बनर्जी ने आमडांगा में विरोध सभा का आह्वान किया था.
इस विरोध सभा के दौरान मौके पर राज्य के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक, सांसद दिनेश त्रिवेदी, सांसद इदरिश अली, आमडांगा के विधायक रफिकुल इस्लाम, भाटपाड़ा के विधायक अर्जुन सिंह, युवा तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पार्थ भौमिक सहित कई तृणमूल समर्थक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










