हल्दिया : बच्चा चोर के संदेह में पिटाई

Published at :26 Aug 2018 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
हल्दिया : बच्चा चोर के संदेह में पिटाई

हल्दिया : एक व्यक्ति को उसके बेटे के सामने ही बच्चा चोर होने के संदेह में पेड़ से बांध कर पीटा गया. शनिवार दोपहर को यह घटना तमलुक में हुई. पुलिस ने आकर रबीन दास(35) और उसके नाबालिग बेटे को उद्धार किया. रबीन दास को तमलुक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले […]

विज्ञापन

हल्दिया : एक व्यक्ति को उसके बेटे के सामने ही बच्चा चोर होने के संदेह में पेड़ से बांध कर पीटा गया. शनिवार दोपहर को यह घटना तमलुक में हुई. पुलिस ने आकर रबीन दास(35) और उसके नाबालिग बेटे को उद्धार किया. रबीन दास को तमलुक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. हल्दिया के सूताहाटा थाना इलाके के कुकड़ाहाटी में रबीन दास का घर है. वह ईंट भट्टे में काम करता है. उसकी पत्नी कोलकाता में घरों में काम करती है. उसका बेटा एक दुकान में काम करता है. कुछ दिन पहले रबीन के बेटे का तमलुक के एक व्यक्ति के साथ परिचय हुआ. उस व्यक्ति ने अधिक वेतन पर रबीन के बेटे को होटल में काम दिलाने का वादा किया था.

लिहाजा अपने पिता को लेकर तमलुक में उस व्यक्ति से मिलने के लिए समीर पहुंचा. तमलुक में काफी देर तक खड़े रहने पर भी व्यक्ति नहीं मिला. तब रबीन ने अपने बेटे को घर लौट चलने के लिए कहा. लेकिन बेटा राजी नहीं हो रहा था. इससे पिता-पुत्र में बहस होने लगी. इसके बाद दोनों नीमतौड़ी जाने के लिए बस में सवार हुए.

बस में भी पिता-पुत्र में बहस होने लगी. इसके बाद रबीन का बेटा तमलुक के पायराचली के पास उतर गया. रबीन उसके रोकने के लिए उसके पीछे गया और हाथ पकड़कर घर चलने के लिए कहने लगा. आरोप है कि दोनों की बहस देखकर आसपास स्थानीय लोग जमा हो गये. इसके बाद बच्चा चोर होने के संदेह में रबीन को पेड़ से बांध कर उसकी पिटाई करने लगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola