छात्रों ने स्कूल में की तोड़फोड़ व आगजनी, कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर और माइक्रोस्कोप सहित अन्य सामान को जलाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2018 2:29 AM
विज्ञापन
हावड़ा : दासनगर नेताजी विद्यायतन हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने परीक्षा में फेल होने के डर से स्कूल में रात भर तांडव चलाया आैर कई सामानों को आग के हवाले कर दिया. छात्रों की इस अजीबो-गरीब करतूत से सिर्फ स्कूल के शिक्षक ही नहीं, बल्कि पुलिस भी हैरान है. मामले में छह छात्रों को […]
विज्ञापन
हावड़ा : दासनगर नेताजी विद्यायतन हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने परीक्षा में फेल होने के डर से स्कूल में रात भर तांडव चलाया आैर कई सामानों को आग के हवाले कर दिया. छात्रों की इस अजीबो-गरीब करतूत से सिर्फ स्कूल के शिक्षक ही नहीं, बल्कि पुलिस भी हैरान है. मामले में छह छात्रों को गिरफ्तार किया है.
ये सभी दसवीं कक्षा के छात्र हैं. छात्रों ने स्कूल के कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, माइक्रोस्कोप सहित कई आवश्यक वस्तुओं को आग के हवाले कर दिया. गुरुवार को घटना की जानकारी तब हुई जब प्रातः भ्रमणकारियों ने स्कूल के अंदर से धुआं निकलते देखा. जानकारी प्रधानाध्यापक भोलानाथ केशरी को दी गयी. साथ ही लिलुआ थाना और दमकल विभाग को सूचना दी गयी.
पकड़े गये छात्रों ने पुलिस को बताया कि उन्हें डर था कि, वे फेल हो जायेंगे. इस कारण उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. वहीं प्रधान शिक्षक भोलानाथ केशरी ने बताया कि बुधवार देर रात को कुछ छात्रों व असामाजिक तत्वों ने स्टाफ रूम के आलमारी को तोड़कर प्रश्नपत्रों को लूट लिया और कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, मॉनिटर व माइक्रोस्कोप सहित विभिन्न वस्तुओं को जला दिया. पानी की टंकी में तोड़फोड़ की गयी. छात्रों को शुक्रवार जुबेनाइल कोर्ट में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










