कोलकाता : ...और पाखी ने पिगी बॉक्स विमान बसु को सौंप दिया
Updated at : 23 Aug 2018 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

जन्मदिन पर इलेक्ट्रिक तबला और सीडी प्लेयर खरीदने के लिए 14,800 रुपये एकत्रित किये थे कोलकाता : प्यार से उसके माता-पिता व लोग उसे पाखी पुकारते हैं. पर शायद किसी ने कल्पना की होगी कि चार वर्षीया अपराजिता साहा (पाखी) की सोच इतनी बड़ी होगी. पाखी अच्छा नृत्य करती है इसलिये उसके जन्मदिन पर उसके […]
विज्ञापन
जन्मदिन पर इलेक्ट्रिक तबला और सीडी प्लेयर खरीदने के लिए 14,800 रुपये एकत्रित किये थे
कोलकाता : प्यार से उसके माता-पिता व लोग उसे पाखी पुकारते हैं. पर शायद किसी ने कल्पना की होगी कि चार वर्षीया अपराजिता साहा (पाखी) की सोच इतनी बड़ी होगी. पाखी अच्छा नृत्य करती है इसलिये उसके जन्मदिन पर उसके अभिभावकों और उसके रिश्तेदारों ने इलेक्ट्रिक तबला और सीडी प्लेयर खरीदने के लिए करीब 14,800 रुपये एकत्रित किये थे. यह राशि पाखी ने पिगी बॉक्स में रखी थी.
इधर केरल में बाढ़ पीड़ितों की हालत व नुकसान की खबर विभिन्न न्यूज चैनल के माध्यम से पाखी ने देखी. अभिभावक तब हतप्रभ रह गये जब उसने पिगी बॉक्स मेें रखे रुपये पीड़ितों को देने की बात कही. जादवपुर की रहनेवाली पाखी को लेकर उसके अभिभावक माकपा राज्य कमेटी कार्यालय पहुंचे, वहां भी केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री एकत्रित की जा रही थी.
वहां पाखी ने रुपये से भरे पिगी बाॅक्स को राज्य में वाममोरचा के चेयरमैन विमान बसु को सौंप दिया. इस मौके पर माकपा राज्य कमेटी के सचिव डॉ सूर्यकांत मिश्रा समेत अन्य वामपंथी नेता भी उपस्थित थे. उन्होंने पाखी और उनके अभिभावकों की काफी सराहना की. साथ ही मदद के लिए धन्यवाद भी सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




