कोलकाता : पूर्ति समूह बंगाल में करेगा 400 करोड़ का निवेश

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : विश्व की श्रेष्ठतम फर्म मिलकर आवासीय रिसोर्ट ‘मिराकी’ का निर्माण कर रही है. इस परियोजना की लागत 400 करोड़ है, जो अगले तीन सालों में पूरी हो जायेगी. दुर्गापुर एक्सप्रेस वे के धनियाखाली इलाके में बाइपास के समीप कुल 45 एकड़ जमीन पर यह आवासीय रिसोर्ट परियोजना का निर्माण हाेगा. यह जानकारी पूर्ति […]

विज्ञापन
कोलकाता : विश्व की श्रेष्ठतम फर्म मिलकर आवासीय रिसोर्ट ‘मिराकी’ का निर्माण कर रही है. इस परियोजना की लागत 400 करोड़ है, जो अगले तीन सालों में पूरी हो जायेगी. दुर्गापुर एक्सप्रेस वे के धनियाखाली इलाके में बाइपास के समीप कुल 45 एकड़ जमीन पर यह आवासीय रिसोर्ट परियोजना का निर्माण हाेगा. यह जानकारी पूर्ति समूह के निदेशक महेश अग्रवाल ने दी.
उन्होंने कहा कि मैरिएट रिसोर्ट विश्व में प्रथम स्थान रखता है. यह भारत का दूसरा मैरिएट रिसोर्ट है, जो कि इस परियोजना का निर्माण कर रहा है. यहां 75 विला का निर्माण किया जायेगा, जिसमें 5-7 कमरें होंगे. इसका आकार 5000-7000 वर्ग फुट होगा. हर विला में अतिथियों के लिए विलासतापूर्ण विश्राम की व्यवस्था होगी. इस परियोजना में वाॅट्ज व बिंबरली जैसे विश्व स्तरीय इंटीरियर डेकोरेटर फर्मों की भागीदारी है, जिन्होंने सिंगापुर से लेकर यूके व यूएस से लेकर 52 देशों में 240 से अधिक विश्वस्तरीय भवनों का निर्माण किया है.
क्या है ‘मिराकी’
‘मिराकी’ का मतलब है दिल से किया गया काम. यह ग्रीक शब्द है. बंगाल पूरे देश में पर्यटन हब के रूप में विकास कर रहा है, जिसे देखते हुए पूर्ति समूह ने बिल्कुल अलग तरह के रिसोर्ट का निर्माण करने की योजना आरंभ की. यहां पर्यावरण से लेकर बंगाल की स्थानीयता का भी ध्यान रखा जायेगा. अब तक परियोजना के लिए 38 खरीदारों से लेटर ऑफ इंटरेस्ट मिला है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola