आर्टिस्ट फोरम की हड़ताल जारी, टेक्नीशियन स्टूडियो में फिल्म व सीरियल की शूटिंग ठप

Updated at : 21 Aug 2018 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
आर्टिस्ट फोरम की हड़ताल जारी, टेक्नीशियन स्टूडियो में फिल्म व सीरियल की शूटिंग ठप

कोलकाता : महानगर के टॉलीवुड फिल्म निर्माणकर्मियों के संगठन आर्टिस्ट फोरम की ओर से अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण टेक्नीशियन स्टूडियो में शूटिंग का काम पूरी तरह से ठप हो गया. उन लोगों का कहना है कि जब तक निर्माता उनकी मांगों को नहीं मानते वे लोग हड़ताल जारी रखेंगे. सोमवार को उन लोगों ने प्रेस […]

विज्ञापन
कोलकाता : महानगर के टॉलीवुड फिल्म निर्माणकर्मियों के संगठन आर्टिस्ट फोरम की ओर से अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण टेक्नीशियन स्टूडियो में शूटिंग का काम पूरी तरह से ठप हो गया. उन लोगों का कहना है कि जब तक निर्माता उनकी मांगों को नहीं मानते वे लोग हड़ताल जारी रखेंगे. सोमवार को उन लोगों ने प्रेस वार्ता कर अपनी मांगों के बारे में बताया.
वहीं मौके पर राज्य के युवा कल्याण व खेल मंत्री अरूप विश्वास व स्वरूप विश्वास ने भी टेक्नीशियन स्टूडियाे जाकर उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर अभिनेता सौमित्र चटर्जी, दीपकंर दे, जीत, सोहम, प्रसेनजीत चटर्जी, अपराजिता आदया, दोलन राय, पल्लवी चट्टोपाध्याय, पल्लवी चटर्जी, अरिंदम गांगुली, कुशल चक्रवर्ती व राणा मित्र आदि हड़ताल का नेतृत्व कर रहे हैं.
क्या है मांग
आर्टिस्ट फोरम की ओर से बताया गया कि उनलोगों के लिए आठ घंटे का काम निर्धारित है. इससे अधिक होने पर ओवर टाइम भत्ता देने की बात है, परंतु आठ की बजाय उनलोगों से 10 से 12 घंटे काम लिया जा रहा है, परंतु श्रमिकों को भुगतान आठ घंटे का मिलता है. इसके अलावा महीनों तक उनका वेतन भी बकाया रहता है.
पिछले एक जुलाई से 10 घंटे से अधिक काम करने पर ओवर टाइम देने की बात थी, जिस पर प्रोड्यूसर यूनियन ने अमल नहीं किया है. फोरम के अध्यक्ष व नामचीन अभिनेता प्रसेनजीत ने कहा कि जब तक उनलोगों की मांग पूरी नहीं की जाती है, वे लोग अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola