शमिक के काफिले पर हमला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : भाजपा की सभा को संबोधित करने जा रहे पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता शमिक भट्टाचार्य पर तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने हमला बोल दिया. हमले के दौरान उनके काफिले में शामिल गाड़ियों का शीशा तोड़ा गया. बाद में किसी तरह पुलिस ने शमिक के काफिले को मौके से रवाना किया. उल्लेखनीय […]
विज्ञापन
कोलकाता : भाजपा की सभा को संबोधित करने जा रहे पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता शमिक भट्टाचार्य पर तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने हमला बोल दिया. हमले के दौरान उनके काफिले में शामिल गाड़ियों का शीशा तोड़ा गया. बाद में किसी तरह पुलिस ने शमिक के काफिले को मौके से रवाना किया.
उल्लेखनीय है कि नदिया जिले में चाकदा हिंनाराय 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों की संख्या में तृणमूल कांग्रेस के समर्थक पार्टी का झंडा और काला झंडा लेकर शमिक भट्टाचार्य का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही वहां पर श्री भट्टाचार्य का काफिला पहुंचा, उनकी गाड़ी को तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने घेर लिया और ‘शमिक गो बैक’ का नारा लगाते हुए उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया.
डंडों से तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने काफिले में शामिल सभी कारों के शीशे तोड़ दिये. बाद में किसी तरह से वह सभास्थल की ओर रवाना हुए. नदिया के चाकदा और पानीथाली में उनकी दो सभाएं होनेवाली थीं. इसमें शमिक भट्टाचार्य और अभिनेता जय बनर्जी को संबोधित करना था. हालांकि बाद में वे लोग सभास्थल पर पहुंचे और वहां संबोधित भी किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन