मालदा:सेवानिवृत्त वनकर्मी की हत्या के बाद लूटपाट

Updated at : 04 Aug 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
मालदा:सेवानिवृत्त वनकर्मी की हत्या के बाद लूटपाट

मालदा : एक सेवानिवृत्त वनकर्मी की उसके घर में ही हत्या करके लूटपाट करने का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर शुक्रवार की सुबह ओल्ड मालदा थाने की साहापुर ग्राम पंचायत के कालीतला बाजार इलाके में सनसनी का माहौल रहा. घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. पुलिस […]

विज्ञापन
मालदा : एक सेवानिवृत्त वनकर्मी की उसके घर में ही हत्या करके लूटपाट करने का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर शुक्रवार की सुबह ओल्ड मालदा थाने की साहापुर ग्राम पंचायत के कालीतला बाजार इलाके में सनसनी का माहौल रहा. घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक का नाम गौड़ गोपाल घोष है. वह घर में अकेले ही रहते थे. उनकी पत्नी कुछ साल पहले गुजर चुकी है. उनकी दो बेटियां और एक बेटा है. ये सभी काम-काज के सिलसिले में जिले से बाहर रहते हैं. घर में एक गोपाल मंदिर है. इसके अलावा मृत वृद्ध के घर में इलाके के तीन-चार लोग नौकर-चाकर के रूप में काम करते थे.
शुक्रवार की सुबह घर के काम के लिए एक व्यक्ति पहुंचा तो उसने वृद्ध को आवाज लगायी. कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने खिड़की से देखा तो पाया कि बेडरूम में वृद्ध का शव पड़ा हुआ है. मुंह के ऊपर तकिया रखा हुआ था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान हैं.
इससे लगता है कि वृद्ध की हत्यारों के साथ हाथापाई भी हुई होगी. बाद में तकिये से उनका दम घोंटकर हत्या कर दी गई होगी. बदमाशों ने घर के गोपाल मंदिर से काफी सारे गहनें लूट लिये हैं. साथ में दो आलमारी और शोकेस भी तहस-नहस अवस्था में मिले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola