हाॅकर संग्राम कमेटी का असम भवन चलो अभियान आज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : असम में एनआरसी ड्राफ्ट में करीब 40 लाख लोगों के आवेदन को रद्द किये जाने का हाकर संग्राम कमेटी ने पुरजोर विरोध किया है. उपरोक्त मामले के खिलाफ कमेटी की ओर से असम भवन अभियान चलाया जायेगा. अभियान के तहत शनिवार की शाम करीब चार बजे बिड़ला प्लैनेटेरियम के निकट से विरोध रैली […]
विज्ञापन
कोलकाता : असम में एनआरसी ड्राफ्ट में करीब 40 लाख लोगों के आवेदन को रद्द किये जाने का हाकर संग्राम कमेटी ने पुरजोर विरोध किया है. उपरोक्त मामले के खिलाफ कमेटी की ओर से असम भवन अभियान चलाया जायेगा. अभियान के तहत शनिवार की शाम करीब चार बजे बिड़ला प्लैनेटेरियम के निकट से विरोध रैली निकाली जायेगी जो असम भवन के के पास समाप्त होगी.
वहां एनआरसी को रद्द किये जाने की मांग पर प्रदर्शन किया जायेगा व असम भवन के पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जायेगा. इस बात की जानकारी हाकर संग्राम कमेटी और नेशनल हाकर फेडरेशन के महासचिव शक्तिमान घोष ने शुक्रवार को दी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र व राज्य सरकारें लोगों में विभेद की राजनीति कर रही हैं.
आरोप के अनुसार असम में एनआरसी में छांटे गये ज्यादातर लोग अल्पसंख्यक समुदाय और गरीब तबके के हैं. करीब 40 लाख से लोगों को नागरिकता से वंचित करना स्वीकार योग्य नहीं है. उनके भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. उन्होंने तमाम हाकरों को अभियान सफल करने का आह्वान किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन