एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने पर मरीज की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2018 2:08 AM
विज्ञापन
हावड़ा : उत्तर हावड़ा स्थित एक सरकारी अस्पताल में एबुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं मिलने के कारण मरीज को दूसरे अस्पताल में नहीं ले जाया जा सका, जिसके कारण मरीज की मौत हो गयी. घटना सोमवार रात टीएल जायसवाल अस्पताल की है. मरीज का नाम शक्तिपद साहा (70) है. वह लिलुआ थाना अंतर्गत कुमारपाड़ा रोड के […]
विज्ञापन
हावड़ा : उत्तर हावड़ा स्थित एक सरकारी अस्पताल में एबुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं मिलने के कारण मरीज को दूसरे अस्पताल में नहीं ले जाया जा सका, जिसके कारण मरीज की मौत हो गयी. घटना सोमवार रात टीएल जायसवाल अस्पताल की है. मरीज का नाम शक्तिपद साहा (70) है.
वह लिलुआ थाना अंतर्गत कुमारपाड़ा रोड के रहनेवाले थे. मृतक के परिजनों का आरोप है कि काफी कोशिशों के बावजूद एेंबुलेंस नहीं मिली. एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण कोलकाता मेडिकल कॉलेज में मरीज को दाखिल करा पाना संभव नहीं हो सका और कुछ घंटों बाद मरीज की मौत हो गयी.
जानकारी के अनुसार सोमवार रात शक्तिपद साहा को प्यास लगी. बिस्तर से उठकर उन्होंने टीवी के सामने बोतल में रखी एसिड को पानी समझ कर पी लिया. इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गयी. घर के लोग उन्हें लेकर टीएल जायसवाल अस्पताल पहुंचे. कुछ समय बीतने के बाद डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों से कहा कि हालत में सुधार नहीं हो रहा है और कोलकाता मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
परिवार के लोग एंबुलेंस की तलाश में बाहर निकले. परिजनों ने बताया कि अस्पताल के बाहर तीन प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी थी लेकिन कोई जाने के लिये तैयार नहीं हुआ. अस्पताल प्रबंधन ने भी एंबुलेंस सुविधा नहीं होने की बात कही. करीब तीन घंटे के बाद उसी अस्पताल में मरीज ने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










