बुधवार को विभिन्न धर्मों के गुरु करेंगे मानव बंधन

Updated at : 31 Jul 2018 2:54 AM (IST)
विज्ञापन
बुधवार को विभिन्न धर्मों के गुरु करेंगे मानव बंधन

कोलकाता : असम में बीजेपी सरकार द्वारा 40 लाख लोगों को गैरकानूनी नागरिक घोषित कर दिया है. इसकी खबरों आने के बाद से ही विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है. असम की इस घटना को लेकर महानगर के प्रेस क्लब में इंडियन कराटे एसोसिएशन की ओर से आयोजित […]

विज्ञापन
कोलकाता : असम में बीजेपी सरकार द्वारा 40 लाख लोगों को गैरकानूनी नागरिक घोषित कर दिया है. इसकी खबरों आने के बाद से ही विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है. असम की इस घटना को लेकर महानगर के प्रेस क्लब में इंडियन कराटे एसोसिएशन की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विभिन्न धर्मगुरू उपस्थित थे.
जहां से यह घोषणा की गयी कि बुधवार को अपराह्न 3 बजे धर्मतल्ला वाइ चैनल में मानव बंधन करेंगे. मानव बंधन में विभिन्न धर्मों के गुरू उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी डॉ अरुण ज्योति भिक्षु ने दी. इस कार्यक्रम में कई अन्य धर्मों की धर्मगुरू भी उपस्थित थे. एसोसिएशन के महासचिव एमए अली ने सरकार के उक्त कदम को गलत बताया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola