कसबा : कार चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : कार चोरी करने के मामले में लालबाजार के मोटर थेप्ट सेक्शन (एमटीएस) की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. घटना कसबा इलाके के मुकुलिका अपार्टमेंट में 25 जुलाई को घटी थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक घर के सामने से कार चोरी होने की शिकायत कार के मालिक आशीष मुखर्जी (63) ने […]
विज्ञापन
कोलकाता : कार चोरी करने के मामले में लालबाजार के मोटर थेप्ट सेक्शन (एमटीएस) की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
घटना कसबा इलाके के मुकुलिका अपार्टमेंट में 25 जुलाई को घटी थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक घर के सामने से कार चोरी होने की शिकायत कार के मालिक आशीष मुखर्जी (63) ने कसबा थाने में दर्ज करायी थी. इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने फरीद कयाल (22) और शेख मुशर्रफ (19) नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
दोनों दक्षिण 24 परगना के जयनगर के रहनेवाले हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इलाके के सीसीटीवी कैमरे में दोनों संदिग्ध युवकों को मास्टर चाभी से कार लेकर भागते हुए देखा गया था. जब गुप्त जानकारी के बाद पुलिस उनतक पहुंची, तब वे कुलतली में इस कार को बेचने की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद दोनों को वहां से गिरफ्तार कर लिया गया. कार को भी जब्त कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










